फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो सगी बहनों की गांव के पोखरे में डूबने से हुई माैत

विज्ञापन
दो सगी बहनों की गांव के पोखरे में डूबने से हुई माैत
विज्ञापन
पोखरे के किनारे टहलने के दौरान पैर फिसलने से दोनों बहनें पोखरे में गिर गईं
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के रूधौली भावचक गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के रूधौली भावचक गांव के पोखरे में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। पोखरे के किनारे टहलने के दौरान फिसल कर दोनाें बहनें पोखरे में गिर गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को सुबह करीब छह बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के भावचक गांव के पोखरे के पास दो बहनें रीता (18) और पुष्पा (30) टहलने गईं थीं। किनारे पर टहलने के दौरान पुष्पा फिसलकर पोखरे में गिर गई। बहन को पोखरे में गिरता देखकर रीता ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों पोखरे में गिर गईं। दोनों तैरना नहीं जानती थी। इसके बाद दोनों गहरे पानी में चली गईं। पोखरा गांव के बाहर होने के कारण किसी को इसका पता नहीं चला और दोनों की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब दोनों बहनें देर तक घर नहीं पहुंची तो घर के लोग तलाश में निकले। दोनों के शव पोखरे में दिखे। इसके बाद लोगों की मदद से दोनों के शव को पोखरे से बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। दो सगी बहनों की मौत पर हर कोई गमगीन दिखा। आसपास के लोगों का कहना है कि दोनों बहुत व्यवहार कुशल थी। लोगों ने कहा कि पोखरे के किनारे सुरक्षा घेरा बनाया गया होता तो शायद दोनों की जान बच जाती।
कलक्ट्रेट चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें