दुर्घटना में दो लोग घायल, एक की मौत
घुघली। क्षेत्र के बेलवा तिवारी गांव के पास शनिवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
बेलवा तिवारी निवासी पंकज कृष्ण त्रिपाठी (27) तथा प्रवेश कृष्ण त्रिपाठी (25) मोटरसाइकिल से जखीरा से घर लौट रहे थे, उसी समय ग्राम सभा कोटवा बिरइची निवासी अशोक कुमार (28) मोटर साइकिल से घर जा रहे थे।
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से तीनों लोग घायल हो गए। इसमें अशोक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जखीरा चौकी प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।