निचलौल। थाना क्षेत्र और बरगदवा थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। लोगों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने दोनों घायलों की हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जानकारी के मुताबिक, कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर निवासी सगीर अंसारी (20) किसी काम से निचलौल शहर आए हुए थे। पोस्ट ऑफिस के करीब एक बाइक के चपेट में आकर घायल हो गए। जबकि दूसरे मामले में बोदना निवासी जयचंद सहानी (50) बरगदवा थाना क्षेत्र के एसएसबी सड़क पर अचानक बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर घायल हो गए। दोनों घायलों को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।