भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र जी एम मार्ग एनएच 730 सेमरा राजा टोल प्लाजा के निकट बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर शिवाला निवासी करन पटेल पुत्र गंगेश्वर तथा सिंदुरिया थाने में तैनात पीआरवी 112 के चालक हेड कांस्टेबल राजकुमार राय दोनों ही बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। भिटौली पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देख दोनों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। दोनों को स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्र ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।