निचलौल। थाना क्षेत्र के करमहिया निवासी जानकी देवी (24) और गेंडहवा गांव के टोला बैरा निवासी जमील की बेटी खुशबून निशा (14) बुधवार को घर के अंदर कार्य करने के दौरान करंट की चपेट में आ गए। दोनों की हालत बिगड़ने पर दोनों के परिजन आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां पर दोनों की हालत नाजुक बनी हुई थी। संवाद