फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो पक्षों मारपीट घायल, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। स्थानीय कस्बे के दो नंबर गली में शुक्रवार की दोपहर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। कई लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में केस दर्ज करते हुए मारपीट में शामिल दोनों पक्षों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मण व जोगिंदर निवासी वार्ड नंबर छह की सोनौली के दो नंबर गली में दुकान है। दोपहर में अर्जुन निवासी सोनौली वार्ड नंबर 13 बाल्मीकि नगर अपने बाइक से गली में जा रहे थे। इस बीच दुकानदार से हल्की टक्कर हो गई। जिस पर दोनों में नोंकझोंक शुरू हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग जुट गए फिर मामला मारपीट में तब्दील हो गया। सोनौली थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को हिरासत में लेते हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें