फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुष्कर्म नहीं कर पाए तो नौवीं के दो छात्रों ने की बच्ची की हत्या

Fri, 23 Jun 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र की सात वर्षीय बच्ची की हत्या का पर्दाफाश पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया। हत्या के आरोप में नौवीं कक्षा के दो छात्रों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बृहस्पतिवार को बाल सुधार गृह भेज दिया।

आरोपियों की उम्र 16 से 17 साल के बीच है। पूछताछ में उन्होंने कुबूल किया कि वे दुष्कर्म की नीयत से बालिका को सूनसान घर में खींच ले गए थे। विरोध करने पर सिर दीवार पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिर पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे व शरीर पर तेजाब डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल अपचारियों ने पुलिस को बताया कि 20 जून की सुबह 11 बजे के करीब बच्ची मैगी लेकर आ रही थी। गांव में एक घर के सामने गली में दोनों ने उसे रोक लिया और टॉफी के बहाने घर के अंदर ले गए। उस समय घर में परिवार का कोई सदस्य नहीं था। दोनों ने बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन वह चिल्लाने लगी। डर कर आरोपियों ने उसका मुंह दबाकर सिर दीवार पर पटक दिया। इससे बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने शव को घर में छिपा दिया और पहचान छिपाने के लिए घर में रखा तेजाब चेहरे पर डाल दिया। रात करीब एक बजे वे बारिश के दौरान घर में पहुंचे और शव को गली में रख दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें