फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मंगलसूत्र छीन कर फरार हुए दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के दरहटा में गुटका खरीदने के बहाने दुकानदार की पत्नी के गले से मंगलसूत्र छीन कर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन



दरहटा निवासी सावित्री देवी का घर चौक-महराजगंज मार्ग पर है। घर में किराने की दुकान चलाती हैं। बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे दो व्यक्ति बाइक से उतर कर गुटखा लेने दुकान पर आए। गुटखा का पैसा देने सावित्री देवी के पास गए और अचानक गले से मंगलसूत्र छीन कर भाग गए। सावित्री देवी ने तुरंत थाने पर सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू की। चौक-निचलौल मार्ग के पडरी कला भट्ठे के पास वाहन चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया, उनके पास से एक मंगलसूत्र, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर थाने लाया गया। चौक थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि छिनैती में आरोपित दोनों आरोपी निसार उर्फ टिल्लू (35) तथा शाहिद (39) परसौनी गांव के निवासी हैं। निसार उर्फ टिल्लू पर पहले से आठ मुकदमे दर्ज हैं। वह हिस्ट्रीशीट और गैंगस्टर एक्ट में आरोपित है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें