फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नहीं बन सके दो लाख गोल्डन कार्ड

Sat, 06 Jul 2024 05:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में गोल्डन कार्ड बनाने को गति नहीं मिल पा रही है। वर्तमान में 2,02047 गोल्डन कार्ड नहीं बने हैं। इसके लिए पंचायत स्तर पर भी व्यवस्था की गई थी, लेकिन कुछ खास कामयाबी नहीं मिली। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गोल्डन कार्ड बनाने में महराजगंज जनपद मंडल में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में 9,65,974 लोगों का गोल्डन कार्ड बनना है। इसमें 7,63,927 गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। प्रदेश में 19वें पायदान पर जनपद महराजगंज है। वर्तमान में 2,02047 गोल्डन कार्ड नहीं बन सके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गोल्डन कार्ड बनने में महराजगंज जनपद मंडल में पहले स्थान पर है। शेष गोल्डन कार्ड बनाने के लिए विभाग की ओर से कोशिश की जा रही है।
योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को लाभ देने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। वहीं दूसरी ओर जिनका गोल्डन कार्ड नहीं बन सका है, उनको परेशानी हो रही है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज ने बताया कि योजना के तहत पात्रों को लाभ मिल रहा है। गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी करने के लिए संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया गया है। मंडल में जिले को पहला स्थान मिला है। नंबर वन बनाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम किया जा रहा है। योजना के तहत चयनित अस्पतालों में कार्डधारकों को लाभ मिल रहा है। अगर कहीं से शिकायत मिलती है तो त्वरित कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें