फरेंदा। लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव सेल की ओर से आदर्श अचार संहिता के नियमों के अनुपालन के लिए गठित उड़न दस्ता चेकिंग टीम ने रविवार को दो लाख पचास हजार रुपये बरामद किए हैं।
सीओ अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि रविवार को फरेंदा बृजमनगंज मार्ग पर निरनाम पूर्वी टोला हरदीडाली के पास चेकिंग के दौरान बोलेरो में सवार हरिशंकर जायसवाल निवासी बहादुरी बाजार थाना कोल्हुई जिला महराजगंज के पास दो लाख पचास हजार रुपये बरामद हुए। बरामद रुपये के संबंध में वाहन में सवार हरिशंकर जायसवाल से वैध कागजात मांगा गया तो नहीं दिखा सके। टीम बरामद रुपये कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। उड़नदस्ता टीम में मजिस्ट्रेट अनिल कुमार मिश्र, एसआई सुरेंद्र सिंह, अनिराज सोनकर व चंद्रभूषण पाठक मौजूद रहे। संवाद