फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो किमी बनेगा फोरलेन, 21 किमी सड़क होगी सात मीटर चौड़ी

Sun, 06 Oct 2024 03:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
पकड़ी चौराहे से लेकर रोहुआ घाट तक सड़क चौड़ीकरण होगा।
विज्ञापन
महराजगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर स्थित पकड़ी चौराहे से रम्हौली मेडिकल कॉलेज तक दो किमी सड़क फोरलेन बनेगा। वहीं रम्हौली से रोहुआ घाट तक 21 किलोमीटर सड़क को सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस पर करीब एक अरब खर्च होंगे। वित्तीय स्वीकृति होते ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पकड़ी से रम्हौली तक फोरलेन के दायरे में 70 किसानों की जमीन अधिग्रहीत होनी है। वर्तमान में इसको लेकर किसानों का कोई विरोध भी नहीं है। लोगों के अनुसार सड़क बन गई तो गोरखपुर जाने के लिए बाईपास के रूप में काम आएगी। कभी-कभी शहर में रूट डायवर्जन होता है तो इसी रास्ते से वाहनों को पनियरा तक भेजा जाता है। परतावल से पनियरा कस्बा होकर आने वाला हाईवे कैंपियरगंज तक जाता है। इस सड़क में पकड़ी से जाने वाली सड़क जुड़ जाएगी।
पनियरा होकर रोहुआ घाट तक पहुंचने के लिए सीधा रास्ता पकड़ी, खुटहां और बेलटिकरा होकर जाता है। इसकी दूरी 21 किलोमीटर है। वर्तमान समय में यह रास्ता ठीक नहीं है। रूट से रोजाना एक हजार से अधिक लोग जिला मुख्यालय आते हैं। इनको दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। पनियरा क्षेत्र व गोरखपुर जिले की सीमा में आने-जाने वाले यात्रियों को मुश्किल होती है।
विज्ञापन

पकड़ी से पनियरा तक सड़क ठीक होने के बाद 100 गांवों की एक लाख से अधिक की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए लोगों को समस्या नहीं होगी। नियमित यात्रा करने वालों के वाहन अक्सर खराब हो जाते हैं, भविष्य में यह समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें