अड्डा बाजार। गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग नौतनवा थाना क्षेत्र के चंडीथान टोल प्लाजा के पास मंगलवार की रात बाइक और साइकिल में सामने से टक्कर हो गई। इसमें माधव (40) और अभिषेक चौबे (38) चोटिल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे संपतिहा चौकी पुलिस ने इलाज के लिए दोनों घायलों को एक एंबुलेंस से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। संपतिहा चौकी के सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि चंडीथान नया टोल प्लाजा के पास मोटर साइकिल व साइकिल में टक्कर हो गई। चंडीथान के साइकिल सवार माधव भारती और सिद्धार्थ नगर जिला के लोटन थाना अंतर्गत सिसवा गांव बाइक सवार अभिषेक चौबे घायल हुए हैं।