सोनौली। सीमा से सटे भैरहवा पुलिस ने अवैध विदेशी मुद्रा कारोबार करने के आरोप में दो भारतीयों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पकड़े गए दोनों आरोपी सोनौली कोतवाली क्षेत्र के केवटलिया गांव के रहने वाले बताए गए हैं। सब इंस्पेक्टर गणेश सापकोटा ने बताया कि विदेशी मुद्रा के अवैध कारोबार में फरार चल रहे आबरा हुसैन और अजिजुल निवासी ग्राम केवटलिया पोस्ट सोनौली को जिला पुलिस कार्यालय से तैनात एक संयुक्त जांच टीम ने रूपनदेही में अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है।