भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के जीएम मार्ग शिकारपुर में रविवार देर शाम करीब आठ बजे बोलेरो की टक्कर में ई-रिक्शा पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, राजेश (48) निवासी बरवां विद्यापति थाना कोतवाली अपने ई-रिक्शा से महाराजगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार आ रही बोलेरो ने शिकारपुर में ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया। दुर्घटना में ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार राजेश सहित उनके रिश्तेदार रामदयाल (45) निवासी बोदरवार थाना कप्तानगंज कुशीनगर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर चौकी प्रभारी शिकारपुर मनोज यादव हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। एसओ मदन मोहन मिश्र ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।