कुल 150 नशीले इंजेक्शन, 2 रियलमी मोबाइल, एक बाइक बरामद
ठूठीबारी। बरगदवा थाना की पुलिस और एसएसबी की टीम ने मंगलवार को नशीली दवाओं के दो धंधेबाजों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, बरगदवा थाने की पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने चकरार गांव के पास दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध नशीली दवाइयां, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल एवं नगद धनराशि बरामद की गई। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। उपनिरीक्षक युवराज सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद नशीली दवाओं में 50 एम्पुल डायजापाम, 50 एम्पुल बुप्रेनोर्फिन, 50 एम्पुल फेनिरामाइन कुल 150 नशीले इंजेक्शन, 2 रियलमी मोबाइल, एक बाइक बरामद हुई। आरोपियों की पहचान ठूठीबारी थाना क्षेत्र निवासी रौशन गुप्ता (19) निवासी गड़ौरा, थाना ठूठीबारी और खालिद (18) निवासी लोहरौली, थाना ठूठीबारी के रूप में हुई है।