दो लोग कोरोना संक्रमित मिले
महराजगंज। जिले में रविवार को दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब कोरोना सक्रिय केस की संख्या घटकर 14 हो गई है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिले में अब तक 15,430 केस सामने आ चुके हैं। 146 मरीजों की मौत हो चुकी है। 15,270 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। प्रत्येक दिन अधिक से अधिक लोगों की जांच की जा रही है। संवाद
9110 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। कोरोनारोधी टीका लगवाने की रफ्तार बढ़ रही है। रविवार को 9,110 लोगों को टीका लगाया गया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है। संवाद