फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो बच्चों का अपहरण कर बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
खींचकर गाड़ी में बैठाया, दोनों ने चिल्लाया तो नशीला पदार्थ सुंघाकर किया बेहोश, होश नहीं आने पर दोनों को नई कोट में सड़क किनारे फेंका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नौतनवां थाना क्षेत्र के भैसहिया पाठक चौराहे पर टहल रहे दो बच्चों का अपहरण रविवार देर शाम हुआ। उन्हे बेहोशी की हालत में नई कोट में सड़क किनारे फेंक दिया गया। होश में आने पर दोनों किसी तरह घर पहुंचे और पूरी घटना बताई। थाने में तहरीर दी जा चुकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कथित रूप से पति-पत्नी के विवाद का मामला सामने आ रहा है।
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम भैसहिया पाठक चौराहे के पास सड़क पर टहल रहे अदनान (12) और आफताब (13) का कार सवारों ने अपहरण कर लिया। कार में दोनों ने चिल्लाना शुरू किया तो उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। कार में लेकर अपहरण करने वाले घूमते रहे। इधर, घरवाले परेशान हो गए कि बच्चे कहां हैं। देर रात दोनों गजरही रेलवे क्राॅसिंग पर पहुंचे तो लोगों को पूरी कहानी बताई। लोगों ने बच्चों के घरवालों को जानकारी दी तो मौके पर घरवाले पहुंचे। पुलिस ने अदनान के मामा सहजाद को सुपुर्द कर दिया। सोमवार को अदनान की नानी रेहाना खातून ने एक रिश्तेदार समेत चार लोगों के खिलाफ नौतनवां थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन




रेहाना खातून ने तहरीर दी है कि उनका घर अड्डा रोड पेट्रोल पंप के सामने है। रविवार शाम उनकी बेटी का पुत्र (नाती) अदनान और कोनघुसरी निवासी आफताब (12) भैसहिया चौराहा की ओर टहलने गए थे। जहां पहले से चार-पांच लोग चारपहिया वाहन लेकर खडे़ थे। उनके नाती अदनान को उन सभी ने खींचकर गाड़ी में बैठा लिया। आफताब चिल्लाने लगा तो उसे भी खींचकर बैठा लिया। गाड़ी लेकर नई कोट के आसपास पहुंचे तो आरोपी दोनों को मारने-पीटने लगे। बच्चों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोशी की हालत में गाड़ी से नीचे फेंक दिया। जब दोनों को होश आया तो देर रात गजरही रेलवे ढाले तक पहुंच पाए। बच्चों को रोते देखकर लोग उनके पास पहुंचे। मौजूद लोगों ने पुलिस और उनके बेटे सहजाद को सूचना दी। रेहाना के अनुसार अपहरणकर्ता में एक उनका रिश्तेदार है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


अड्डा चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर लेकर परिजन थाने आए हैं। पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि यह आपसी रिश्ते का मामला है। दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया गया है। अभी एक पक्ष की बात सुनी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें