निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के गांव गिरहिया बरगद टोला में बृहस्पतिवार की देर रात एक व्यक्ति की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। झोपड़ी में बंधी तीन भैंसों में से दो झुलस गईं। ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश चौधरी ने बताया कि सीताराम (60) वर्षों से पशुपालन कर परिवार की आजीविका चलाते हैं। बृहस्पतिवार की आधी रात को अज्ञात कारणों से सीताराम की झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में बंधी दो भैंस झुलस गई जबकि एक को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस संबंध में तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने बताया कि हल्का लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आर्थिक सहायता प्रदान किया जाएगा।