फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छह लाख की नेपाली करेंसी के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 18 Jan 2024 05:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। एसएसबी 22वीं वाहिनी ठूठीबारी ने बाॅर्डर पर वाहन चेकिंग के दौरान दो लोगों के पास से छह लाख की नेपाली करेंसी बरामद की है। ठूठीबारी एसएसबी बीओपी इंचार्ज दिनेश विश्वास ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या 506/11 के पास जवान ड्यूटी पर तैनात थे। उसी दौरान नेपाल से भारतीय सीमा में दो बाइक सवार युवक पहुंचे। उन्हें रोककर जवानों ने बाइक की डिग्गी की जांच की तो दोनों बाइक सवार युवकों के पास से तीन-तीन लाख रुपये नेपाली करेंसी बरामद हुए। आरोपियों की पहचान नेपाल नवलपरासी जिले के अशोक कुमार निवासी सुगौली, जावेद निवासी गोपीगंज के रूप में हुआ। उन्हें ठूठीबारी कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें