सोनौली। नेपाल के पोखरा में 1.5 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के सोने के आभूषण के साथ भारतीय सहित दो लोगों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर राजस्व अनुसंधान बुटवल को सौंप दिया है। शनिवार की सुबह गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने पुडीभूमडी से बुटवल जा रही एक माइक्रो बस की जांच की। इस दौरान दो संदिग्धों की तलाशी ली तो उनके पास से सोने के आभूषण बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में भारत के पंजाब के अमृतसर निवासी कुलदीप सिंह और रूपनदेही के तिलोत्तमा नगर पालिका-16 निवासी राम बहादुर बिक शामिल हैं। एसपी श्यामबाबू ओलिया ने बताया के राजस्व जांच कार्यालय, बुटवल भेजा गया है। संवाद