सोनौली। भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर के सीमावर्ती गांव भगवानपुर के भगउ टोला के पास एसएसबी 22वीं वाहिनी और सोनौली पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से नशीली दवाएं बरामद हुईं। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया। शुक्रवार सुबह सोनौली पुलिस एसएसबी के साथ भारत नेपाल के सीमावर्ती गांव में गश्त कर रही थी। इस दौरान दो भगवानपुर गांव के भगउ तिराहा के निकट से नेपाल की तरफ जा रहे थे। संदेह होने पर टीम ने दोनों युवकों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से 260 पत्ता प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम गिरिजा चौधरी निवासी धकधई नेपाल और सूरज निवासी बेलहिया नेपाल बताया। क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय चालान किया गया। संवाद