फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 63 बोरी बाजरा सीड्स, 140 जोड़ा जूता के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। भारतीय सीमा क्षेत्र से बाजरा का सीड्स, 140 जूता नेपाल ले जाने के दौरान कोतवाली पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ठूठीबारी के नेतृत्व में उनि बब्बन प्रसाद वर्मा, होम गार्ड रविन्द्र प्रजापति, राजेन्द्र यादव हेड कांस्टेबल उदयभान कुमार संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान शनिवार की शाम करीब तीन बजे ग्राम लक्ष्मीपुर खुर्द से आरोपी करन यादव, उमेश गुप्ता निवासी लक्ष्मीपुर खुर्द थाना ठूठीबारी के पास से 63 बोरी बाजरा बाजरा सीड्स व तीन गत्ता जूता 140 जोड़ा व एक अदद मोटर साइकिल बरामद किया। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए निचलौल कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें