फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सरहद पर 37 बोरी चावल के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 14 Jan 2024 05:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। एसएसबी ठूठीबारी से विशेष टीम ने राजाबारी के पास साइकिल से नेपाल भेजी जा रही 37 बोरी चावल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बीओपी इंचार्ज दिनेश विश्वास ने बताया कि रूटीन गश्त के दौरान टीम राजाबारी पिलर संख्या 506/11 के पास पहुंची। इस दौरान करीब नौ की संख्या में तस्कर साइकिल पर सामान लादकर नेपाल जाते दिखाई दिए। टीम ने रुकने का इशारा किया तो तस्कर सामान छोड़कर भागने लगे। जवानों ने 37 बोरा चावल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में कस्टम कार्यालय को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें