फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो अभियुक्तों को एक दिन की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। न्यायिक मजिस्ट्रेट फरेंदा की अदालत ने 30 साल पुराने मारपीट और धमकी के मामले में फैसला सुनाते हुए दो अभियुक्तों को सजा सुनाई।
विज्ञापन

अदालत ने आरोप सिद्ध होने पर अभियुक्त रामदास और हरि, निवासी अचलगढ़ नर्सरी, थाना पुरन्दरपुर को एक-एक दिन की न्यायिक अभिरक्षा की सजा और 1500-1500 का जुर्माना लगाया है। अभियोजन के अनुसार, यह मामला वर्ष 1995 का है। उस समय पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया था कि अभियुक्तों ने आपसी विवाद को लेकर मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी थी। इस घटना के बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें