फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी पकड़े गए

Thu, 29 Feb 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कुशीनगर के युवक से 20 फरवरी को नौतनवा में हुई लूट मामले में पुलिस ने दो आरेापियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की रात हुई मुठभेड़ में दोनों के पास से 16 लाख रुपये, एक असलहा और कारतूस बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अभी भी दो लुटेरे पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 20 फरवरी को नौतनवा क्षेत्र में कुशीनगर जिले का एक युवक गोरखपुर से रकम लेकर नौतनवा जा रहा था। इसी दौरान लग्जरी वाहन से आए कुछ लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का बताकर उसके पास से रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस से पीड़ित युवक ने बताया था कि उसके साथ पांच लाख की लूट हुई है, लेकिन जांच में पता चला की लुटेरों ने युवक से 35 लाख रुपये की लूट की है।

मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में जुटी थी। मंगलवार रात को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि नौतनवा में लूट करने वाले आरोपी बिना नंबर प्लेट की लग्जरी वाहन से नौतनवा बाईपास से गैस गोदाम होते हुए एसएसबी रोड के रास्ते नेपाल बार्डर की तरफ जाने की फिराक में हैं।
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस की एक टीम बनैलिया माता मंदिर चौराहे पर वाहनों की चेकिंग करने लगी। एक टीम सुंडी के पास एसएसबी रोड पर पहुंचकर आने-जाने वालों की जांच में जुट गई। करीब दो बजे रात में एक बगैर नंबर प्लेट की लग्जरी वाहन बनैलिया माता मंदिर चौराहे पर पहुंची। उसे रोकने का इशारा किया तो चालक तेजी से खनुआ की तरफ वाहन लेकर भागने लगा। टीम ने वाहन का पीछा करते हुए इसकी सूचना थाना नौतनवा के वायरलेस सेट के माध्यम से कंट्रोल रूम को दी। वहीं घटना की सूचना एसएसबी रोड पर मौजूद दूसरी टीम को भी वायरलेस सेट से दी गई। जबकि सुंडी के पास एसएसबी रोड पर दोनों तरफ से पुलिस टीम से घिरा देखकर लुटेरों ने वाहन खड़ा कर पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।



पुलिस ने आरोपियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन लुटेरों ने पुलिस के आवाज को नजर अंदाज कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक लुटेरे के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पास से लूट की करीब 16 लाख रुपये, कट्टा और कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार लुटेरों ने पुलिस की पूछताछ में अपना नाम उत्कर्ष सिंह उर्फ बाबू सिंह उर्फ राजू सिंह निवासी परसिया जदू जिला देवरिया और निरंजन सिंह निवासी नंदानगर दरगहिया थाना एम्स गोरखपुर बताया है।

नेपाल में लूट की रकम से जुआ खेलने जा रहे थे आरोपी
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार दोनों लुटेरों ने पूछताछ में कहा कि 20 फरवरी को हुई घटना में उन दोनों के अलावा विश्वजीत यादव निवासी खजनी जिला गोरखपुर तथा विपुल सिंह उर्फ रणविजय सिंह निवासी कर्मी थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ भी शामिल थे। उन लोगों ने नौतनवा कस्बे में एक युवक से 35 लाख रुपये लूटे थे। उक्त रकम को आपस में बांट लिए थे। फिर दोनों रकम लेकर नेपाल के कैसिनो में जुआ खेलने जा रहे थे। दो फरार साथी विश्वजीत और रणविजय हिस्से की रकम लेकर पहले ही नेपाल भाग चुके हैं।
आठ लाख रुपये में खरीदा वाहन
लूट में शामिल बरामद वाहन के बारे में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने राकेश कुमार निवासी रायपुर से करीब आठ लाख रुपये में वाहन खरीदा है। हालांकि वाहन अभी ट्रांसफर नहीं कराया है। जबकि पहचान छिपाने के लिए गाड़ी का नंबर प्लेट निकाल दिया था। इतना ही नहीं घटना के बाद गाड़ी के ऊपर काले रंग का लेमिनेशन भी करा दिया था। क्योंकि लूट के दौरान वाहन का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें