फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चावल के साथ दो आरोपी पकड़े

Sat, 06 Apr 2024 07:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी दोमुहानघाट के जवानों ने गश्त के दौरान बाइक पर लदे चावल सहित आरोपी को पकड़ लिया। कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट अभिनव कुमार सिंह ने बताया कि दोमुहानघाट बीओपी के जवान शनिवार को गश्त कर रहे थे। दो आरोपी बाइक पर बोरा लेकर नेपाल जाने की फिराक में थे। जवानों को देखते ही सामान छोड़कर भागने लगे। जवानों ने दौड़ाया तो दो आरोपी पकड़े गए। पूछताछ में अपना नाम अशरफ अहमद, राजेंद्र निवासी हरदियहा थाना नौतनवा बताया। छह बोरा चावल और दो बाइक बरामद हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें