फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 11 बोरी चावल व तीन साइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Apr 2024 04:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी हरदीडाली के जवानों ने गश्त के दौरान भारत-नेपाल सीमा के कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव के पास से चावल, साइकिल और दो आरोपियों को पकड़कर कस्टम को सौंप दिया है। सशस्त्र सीमा बल के असिस्टेंट कमांडेंट हरि मोना ने बताया कि हरदीडाली बीओपी के जवान प्रतिदिन की तरह गश्त पर निकले थे। अभी भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 523/24 के कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव के पास भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से दो लोग बोरा लेकर जाते दिखाई दिए। जितेंद्र चौधरी और आकाश निवासी कोटहीमाई गांऊ पालिका वार्ड नंबर तीन कोमरिया थाना मझगांवा जिला रुपनेदही नेपाल बताया। 11 बोरी चावल तीन साइकिल बरामद हुआ। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें