महराजगंज। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कोठीभार पुलिस ने सोमवार को चोरी की बाइक, तमंचा कारतूस व गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बरवां द्वारिका के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़कर चोरों के पास से दो बाइक, 312 बोर की दो देशी तमंचा, दो कारतूस एक खोखा कारतूस, एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने बताया कि आरोपी सिधांशु उपाध्याय (22) निवासी मंडार विन्दवलिया थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर व सोनू साहनी (25) निवासी खानू छपरा थाना नेबुआ नौरंगिया को जेल भेज दिया गया। ये पेशेवर मुजरिम हैं। संवाद