फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लकड़ी काटने के दौरान गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। अचलगढ़ बीट के जंगल में बुधवार की देर शाम वन विभाग की टीम ने कटान करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के दौरान पांच बोटा साखू की लकड़ी, एक बाइक और एक फेंट बरामद किया गया था। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम सहवाज और सफी मोहम्मद बताया। दोनों आरोपी बहोरपुर गांव के निवासी हैं। एसडीओ लक्ष्मीपुर सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मौके से गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें