किशोरी को भगाने के मामले में गिरफ्तार दो आरोपितों को जेल
बृजमनगंज ( महराजगंज)। पुलिस ने क्षेत्र की एक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने में दो एवं दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि बीते दिनों क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी को युवक द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाया गया था। किशोरी के परिजनों की तहरीर केस दर्ज कर पुलिस जांच में लगी हुई थी। जिसमें कुछ दिन पहले किशोरी को बरामद कर लिया गया। आरोपितों की तलाश में पुलिस लगी हुई थी। इसी बीच मिली जानकारी के आधार पर एक महिला सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। जांच में थाना क्षेत्र पुरन्दरपुर निवासी युवक को किशोरी के साथ दुष्कर्म करने एवं जबरन आर्केस्ट्रा में डांस कराने का मामला प्रकाश में आया। वहीं, थाना कोल्हूई निवासी एक युवक एवं थाना पुरन्दरपुर निवासी एक महिला को बहला फुसलाकर भगाए जाने में संलिप्त पाया गया। अभियोग दर्ज कर तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया। यह जानकारी उपनिरीक्षक दिनेश कुमार पांडेय ने दी।