फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बैंक शाखाओं में मंगलवार ''नो व्हीकल डे''

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड बैंक मैनेजर ने बैठक में किया आह्वान
विज्ञापन

महराजगंज। वैश्विक कारणों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश से ईंधन की बचत के लिए अपील कर चुके हैं। इसका असर धरातल पर दिखने लगा है। रविवार लीड बैंक मैनेजर भूपेंद्र मिश्रा ने जनपद के बैंक प्रबंधकों संग ऑनलाइन बैठक की। इस दौरान उन्होंने अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक सप्ताह सभी बैंकों में ''नो व्हीकल डे'' मनाया जाए और इस दिन बैंक के सभी अधिकारी व कर्मचारी साइकिल की सवारी या पैदल चलकर कार्यस्थल पर पहुंचे। ऑनलाइन बैठक में स्टेट बैंक व यूनियन बैंक मुख्य शाखा प्रबंधक ने विचार रखते हुए कहा कि हम जनहित को तरजीह देते हुए बैंक ग्राहकों को भी इसके लिए जगरूक कर सकते हैं कि बैंक शाखाओं में कामकाज कराने के लिए दूर-दराज से आने वाले उपभोक्ता डिजिटल माध्यमों से बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाएं। 50 मिनट चली ऑनलाइन बैठक में सभी की आपसी सहमति से मंगलवार को नो व्हीकल डे मनाने को लेकर निर्णय लिया गया। बैठक में सभी प्रबंधकों ने कहा कि वह सभी इस विषम परिस्थिति में देश के प्रधानमंत्री संग खड़े रहेंगे, ताकि स्थिति सुधारने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें