फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डीएल व आरसी के लिए लगा रहे चक्कर

Wed, 16 Oct 2024 04:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। लाइसेंस और आरसी पेपर के लिए लोग सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। तीन से चार दिन के अंदर होने वाले काम के लिए एक माह लग जा रहा है। इस समय करीब 10 हजार आवेदक मारे-मारे फिर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय परिसर में महराजगंज शहर के रहने वाले सन्नी राव मिले। वह इधर-उधर भटक रहे थे। इन्होंने डीएल के लिए 21 सितंबर 2024 को आवेदन किया था। करीब 25 दिन का वक्त गुजर गया, लेकिन इनका आवेदन लंबित है। वह अप्रूव नहीं होने से आगे नहीं बढ़ा, इस वजह से डीएल अब तक नहीं बन सका है।
उन्होंने बताया कि दो से तीन बीतने पर एक बार कार्यालय आकर पता करता हूं। यहां सटीक जानकारी नहीं मिलती है। कर्मचारी बोलते हैं कि साहब से मिलिए, लेकिन वह भी कक्ष में नहीं मिलते हैं।
विज्ञापन

इसी तरह से पनियरा कस्बे के विजय किशोर मिले। यह भी 25 सितंबर को ही आवेदन किए हैं, लेकिन इनका डीएल अब तक नहीं बन सका है। उन्होंने बताया कि किसी बात को पूछने पर कर्मी ठीक से बताते नहीं हैं। पता नहीं कब आवेदन अप्रूव होगा। उन्होंने बदहाल व्यवस्था पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कार्यालय परिसर में ही घुघली के सर्वेश सिंह से मिले। उन्होंने कहा कि कुछ बोलने से व्यवस्था में सुधार होने वाला नहीं है। अधिकारी अपने हिसाब से ही काम करेंगे। 20 सिंतबर से ही आवेदन कर इधर-उधर भटक रहा हूं।
इसी तरह से आरसी पेपर के लिए लोग परेशान दिखे। इसमें ज्यादातर वे लोग शामिल रहे जिनके गाड़ी का पेपर ट्रांसफर हुआ है। यह भी अप्रूवल में फंसा हुआ है।
परतावल के सोनू शर्मा गेट से बाहर आते दिखे। वह अपने बाइक के पास खड़े होकर एक व्यक्ति से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नौ सितंबर से ही डीएल का आवेदन लंबित है। अप्रूव नहीं हुआ है। कार्यालय में कोई बात सुनता ही नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर यही हाल रहेगा तो आने वाले दिनों में समस्या बढ़ जाएगी। र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें