फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हाईवे पर ट्रकों का जाम बढ़ा रहा आसपास के लोगों की मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ जा रहे ट्रक तो दूसरी ओर बाहर से आकर लग जा रहे कतार में, ज्यादा गाड़ियां नहीं हो रहीं पास
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



महराजगंज। सोनौली बार्डर से छपवा टोल प्लाज के करीब तक ट्रकों का जाम कम नहीं हो रहा है। सड़क के दूसरी तरफ रहने वाले वालों लोगों को घरों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। ट्रकों का रेला लगा हुआ है। बीच में जहां जगह-जगह छोड़ी गई है, वहीं से तो लोग गुजर रहे हैं, लेकिन जहां गाड़ियां बिलकुल पास में खड़ी हैं, वहां परेशानी हो रही है।
जानकारी के अनुसार, सामान्य तौर पर प्रत्येक दिन कम से कम 300 से 400 ट्रक नेपाल जाते थे। अब अधिक से अधिक 100 ट्रक नेपाल बेलहिया कस्टम से आगे बढ़ पा रहे हैं। इस वजह से हाईवे पर आने-जाने में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सड़क की दूसरी ओर के गांव या घरों तक पहुंचने में समस्या हो रही है। भारत नेपाल के सोनौली सीमा से लेकर करीब 15 किलोमीटर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो लेन सड़क पूरी तरफ से जाम है। इस वजह से पर्यटकों समेत आम लोग काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटनाओं की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

शनिवार को भी सोनौली बॉर्डर से लेकर नौतनवा के बाईपास छपवा तक सड़क की एक लेन नेपाल जाने वाले मालवाहक ट्रकों से पूरी तरह बंद रही। दूसरे लेन पर खाली ट्रकों का रेला लगा हुआ रहा। यात्रियों के आवागमन के लिए मात्र एक लेन सड़क खाली होने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रही। एक लेन सड़क पर छोटे-बड़े वाहनों के साथ ही साइकिल समेत पैदल आवागमन कर पा रहे थे।

सोनौली चौकी प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि दो दिनों से मालवाहक ट्रकों के नेपाल प्रवेश में तेजी आई है। जल्द ही जाम समाप्त हो जाएगा।


वाहनों के जाम को लेकर उद्योग संगठन ने व्यक्त की चिंता

भारतीय एवं नेपाली सीमाओं में लगातार लग रहे मालवाहक ट्रकों के लंबे जाम को लेकर पर्यटक सैलानियों एवं व्यापारियों समेत आम नागरिकों के परेशानी को देखते हुए नेपाल उद्योग वाणिज्य संघ ने चिंता व्यक्त की। नेपाल उद्योग वाणिज्य संघ के महासचिव कृष्णा प्रसाद धिमीरे ने बताया कि सोनौली भारतीय सीमा में करीब 15 किलोमीटर का जाम लग गया है। जिसके कारण नेपाल के व्यापारियों का सामान समय पर नहीं पहुंच पा रहा है। काफी नुकसान के बाद भी आर्डर का माल डिलेवरी नहीं हो रहा है। उधर, ट्रक मालिक अगली गाड़ी भरने को तैयार नहीं है। जिसको लेकर नेपाल के व्यापारी परेशान हैं।
विज्ञापन

-

जाम के कारण कारोबार हुआ कम

कस्टम एजेंट संतोष कुमार ने बताया कि कारोबार कम हो गया है। बीते वर्षों में सोनौली बॉर्डर पर वाहनों के जाम के कारण 60 प्रतिशत ट्रेड दूसरे बॉर्डर पर चला गया था। जो वापस नहीं आया है। अगर इसी तरह से जाम चलता रहा तो आने वाले समय मे सोनौली सीमा पर ट्रेड में और कमी हो जाएगी। इसके लिए पर्याप्त जगह भंसार परिसर में होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें