फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कार में ट्रक की लगी ठोकर, संविदा डॉक्टर ने ड्राइवर को लाठी से पीटा- वीडियो वायरल

Sat, 31 Aug 2024 04:21 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज में संविदा डॉक्टर ने ट्रक ड्राइवर की डंडे से पिटाई कर दी। पिटाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि कार और ट्रक दोनों नेपाल जा रहे थे। इसी दौरान सोनौली कस्बे के पास, होटल निरंजना के पास जाम लगा था। इस जाम में ट्रक से कार में ठोकर लग गई।

विज्ञापन



इससे नाराज संविदा डॉक्टर अपनी कार से नीचे उतर गया। ट्रक ड्राइवर को नीचे उतार कर गाड़ी में रखे डंडे से पीटने लगा। इस दौरान सड़क पर हड़कंप मच गया। किसी ने पीटने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वारयल कर दिया। इसकी सूचना किसी राहगीर ने पुलिस को दे द। हरकत में आई पुलिस ने गाड़ी का चालान कर दिया। आरोपी युवक पर भी पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें