फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्यार में मिला धोखा, वीडियो बनाकर की जान देने की कोशिश- DGP ऑफिस ने बचाई जान

Wed, 30 Apr 2025 05:08 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

महराजगंज में एक बड़ा ही हैरत करने वाला मामला सामने आया है। प्यार में धोखा खाए युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर जान देने की कोशिश की। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर डीजीपी ऑफिस के निर्देश पर जिले की पुलिस ने युवक की जान बचाई। फिलहाल युवक अस्तपाल में भर्ती है और इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्यार में मिले धोखे से आहत एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन उससे पहले उसने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही डीजीपी मुख्यालय लखनऊ ने संज्ञान ले लिया।

विज्ञापन



डीजीपी मुख्यालय से इसकी सूचना महराजगंज पुलिस को दी। लोकेशन से पता चला कि मामला श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र का है। जानकारी होते ही श्यामदेउरवां पुलिस हरकत में आ गई और युवक की तलाश में जुट गई। महज 15 मिनट में ही पुलिस ने युवक के घर का पता लगाकर उसे लेकर सीएचसी परतावल पहुंची।
विज्ञापन


सीएचसी परतावल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया। युवक के हालत में काफ़ी सुधार हो गया है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें