महराजगंज। स्वर्गीय नागेश्वरी देवी टेक्निकल इंस्टीट्यूट पकड़ी दीक्षित में आम, अमरूद, शीशम, नीम एवं सागौन के पौधे लगाए गए। मुख्य अतिथि भिटौली के नवागत थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी ने कहा कि पेड़ पौधे धरती के श्रृंगार होते हैं। इनके बिना जीव मात्र की कल्पना नहीं की जा सकती। प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए भी पेड़ पौधों का बहुत ही महत्व है। प्रबंधक श्रीनारायण दीक्षित ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर तकनीकी निदेशक दिनेश दीक्षित, प्रधान संघ अध्यक्ष एजाज खान, आकाश दीक्षित, अजय दीक्षित, अंजनी दीक्षित, कौशल उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद