फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की आड़ में जंगल में अवैध कटान

विज्ञापन
बरगदवां सोहगीवरवा वन्य जीव प्रभाग मे उत्तरी चौक के मनिकापुर घोडहिया बीट मे कोहरे की आड़ मे अवैध - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
कोहरे की आड़ में जंगल में अवैध कटान
विज्ञापन

बरगदवां। सोहगीवरवा वन्य जीव प्रभाग में उत्तरी चौक के मनिकापुर व घोडहिया बीट में कोहरे की आड़ में अवैध रूप से जंगल की कीमती लकड़ियों की कटान हो रही है। सूत्रों के अनुसार दिन ढलते ही कोहरे का फायदा उठाते हुऐ कैरियरों के माध्यम से साखू की लकड़ी नेपाल भेजी जा रही है। उत्तरी चौक को विभाग ने चार कंपार्टमेंट में बांटा है। मनिकापुर व घोडहवा बीट में साखू ज्यादा हैं। क्षेत्र के चकरार, रेहारा महुलानी से मनोहरापुर, कोहरगड्डी के रास्ते मुजहना से बुची बरवा, छितवनिया खैरहवा दूबे से पड़री नेपाल पहुंचाया जाता है। डीएफओ पुष्प कुमार कांधला ने बताया कि वन कटान पर अंकुश लगाने के लिए सभी वन कर्मी सतर्क हैं। अगर कहीं कटान की शिकायत मिली, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें