फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चौड़ीकरण के बाद सड़क से ट्रांसफाॅर्मर नहीं हटा

विज्ञापन
सिंदुरिया कस्बे में बागापार मार्ग पर सड़क पर स्थित ट्रांसफार्मर।संवाद
विज्ञापन
सिंदुरिया। सिंदुरिया से बागापार तक सड़क का चौड़ीकरण हो चुका है। एक तरफ जहां लोगों को आवागमन में सुविधा हो रही है, वहीं सड़क चौड़ीकरण के बाद ट्रांसफाॅर्मर सड़क के बीच आ गया है। इससे राहगीरों एवं स्थानीय दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह ट्रांसफाॅर्मर लगभग छह फीट सड़क की तरफ स्थित है। स्थानीय दुकानदार उमेश शर्मा, आशुतोष गुप्त, गोविंद जायसवाल ने बताया कि मार्ग का चौड़ीकरण तो कर दिया गया है, परंतु सड़क किनारे लगे ट्रांसफाॅर्मर को नहीं हटाया गया है। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम राहुल शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही ट्रांसफाॅर्मर को अन्य स्थान पर शिफ्ट करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें