महराजगंज। मुजुरी बाजार कस्बे में बिजली विभाग ने सड़क किनारे नहर के पटरी पर चबूतरा बनाकर खुले में जाली विहीन रखे ट्रांसफार्मर को रखवा दिया है। ट्रांसफार्मर में निकले तार इधर-उधर बिखरे पड़े हैं। अमित कुमार मौर्य, अरविंद जायसवाल, कृष्ण कुमार, आकर्ष श्रीवास्तव ने एक्सईएन आनंदनगर को पत्र जाली लगाने की मांग की। अधिशासी अभियंता आनंदनगर द्वितीय ई चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि जल्दी ही जाली लगवाने की व्यवस्था की जाएगी। संवाद