ठूठीबारी। शीशगढ़ गांव में चार दिन से ट्रांसफाॅर्मर जला हुआ है। इससे गांव में अंधेरा फैला हुआ है। वहीं, ग्रामीणों को इस उमसभरी गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठूठीबारी बिजली उपकेंद्र से नौतनवा क्षेत्र के ग्राम सभा शीशगढ़ गांव में बिजली सप्लाई दी जाती है। ग्रामीण धीरन चौधरी, निजामुदीन अंसारी, कमाल अहमद, धीरेंद्र, कपिल देव, जगदीश मिश्रा, इजहार, आफताब, रमेश, सुरेंद्र यादव आदि ने बताया कि गांव में लगा 25 केवीए ट्रांसफाॅर्मर से लगभग डेढ़ सौ उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। रविवार को ट्रांसफाॅर्मर फुंक गया। इससे मोबाइल चार्ज करने, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोपीस बना हुआ है। ठूठीबारी बिजली उपकेंद्र अवर अभियंता रजनीश गोंड ने बताया की जल्द ही जला ट्रांसफाॅर्मर बदल दिया जाएगा।