फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्थानांतरित शिक्षकों को चार सेट में देनी होगी फाइल

Sun, 02 Jul 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अंतर जनपदीय स्थानांतरण का लाभ प्राप्त करने वाले शिक्षकों को कुल चार सेट में अपनी फाइल जमा करनी होगी। एक सेट फाइल खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में रखी जाएगी, जबकि तीन सेट फाइल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारियों को भी कार्यमुक्ति से पहले सभी अभिलेखों की जांच किए जाने का प्रमाणपत्र देना होगा। यदि इसमें कहीं भी शिथिलता पाई जाती है तो इसके लिए बीईओ ही जिम्मेदार माने जाएंगे।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने कहा कि कार्यमुक्त होने वाले अध्यापकों की पत्रावली में संबंधित शिक्षक के सेवा पंजिका की प्रमाणित प्रति अवश्य संलग्न की जाए। उनकी मूल सेवा पुस्तिका व अंतिम वेतन प्रमाणपत्र कार्यालय में अवश्य प्राप्त कराई जाए। जिन शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई गतिमान है, उन्हें किसी भी दशा में कार्यमुक्त न किया जाए।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें