महराजगंज। जिले से चार खंड शिक्षा अधिकारियों को गैर जनपद भेजा गया है। वहीं दूसरे जिलों में तैनात रहे चार खंड शिक्षा अधिकारियों को जिले में तैनात किया गया है। महराजगंज के खंड शिक्षा अधिकारी राजकिशोर सिंह को देवरिया, सुधीर कुमार को कुशीनगर, प्रदीप शर्मा को गोरखपुर व विनय शील मिश्र का देवरिया तबादला किया गया है। वहीं आने वालों में कुशीनगर में तैनात रही खंड शिक्षा अधिकारी अंकिता सिंह, आशीष मिश्र, देवरिया के विजय पाल नारायण तिवारी व संतकबीरनगर के वंशीधर सिंह को महराजगंज में तैनात किया गया है। बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देश पर आने वाले खंड शिक्षा अधिकारियों तैनात किया जाएगा। संवाद