महराजगंज। जनपद के कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसपी सोमेंद्र मीणा ने नौ उपनिरीक्षक समेत 13 आरक्षियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। एसपी ने बताया कि उपनिरीक्षक अशोक गिरी को चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी से चौकी प्रभारी घुघली, रमेश वरुण को चौकी प्रभारी घुघली से चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी, उप निरीक्षक अखिलेश यादव को चौकी प्रभारी धानी से चौकी प्रभारी कलक्ट्रेट, यशवेंद्र किरण चौधरी को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी आईटीएम, उपनिरीक्षक साहिद सिद्दीकी चौकी प्रभारी आईटीएम से थाना कोतवाली, अनिल राय को थाना घुघली से वरिष्ठ उप निरीक्षक भिटौली, अमित कुमार राय को थाना बृजमनगंज से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना घुघली, आलोक कुमार राय वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना घुघली से चौकी प्रभारी धानी, उप निरीक्षक निजामुद्दीन को बृजमनगंज से थाना पनियरा में तैनाती दी गई है। 13 महिला और पुरुष आरक्षियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। संवाद