फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक निरीक्षक समेत 13 पुलिस कर्मियों का हुआ स्थानांतरण

Wed, 14 Aug 2024 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शांति और कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने मंगलवार को एक पुलिस निरीक्षक, नौ उपनिरीक्षक और तीन हेड कांस्टेबल सहित 13 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने खुटहां के चौकी प्रभारी सजनू यादव को प्रभारी साइबर थाना पर नवीन तैनाती दी है। उपनिरीक्षक दिलीप कुमार को थाना नौतनवां से चौकी प्रभारी मिठौरा, अखंड प्रताप सिंह को नौतनवां से चौकी प्रभारी खुटहां, महेंद्र यादव को प्रभारी एसओजी से चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर थाना ठूठीबारी, ब्रह्म कुमार उपाध्याय को चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर से पुलिस लाइन, चंद्रपाल को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी भिटौली, अरूण कुमार को चौकी प्रभारी भिटौली से चौकी प्रभारी खनुआ, मनोज कुमार गुप्ता को चौकी प्रभारी खनुआ से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना चौक, मनीष पटेल को वरिष्ठ उपनिरीक्षक को थाना चौक से प्रभारी स्वाट टीम, योगेश कुमार सिंह को प्रभारी स्वाट टीम से प्रभारी एसओजी के पद पर स्थानांतरिक किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें