फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रेशम कीट पालन को बढ़ावा देने के लिए दिया गया प्रशिक्षण

Tue, 04 Nov 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। रेशम केंद्र हरिहरपुर में सोमवार को रेशम विभाग के अधिकारियों ने रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए चौथे दिन किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें सहायक रेशम निदेशक समर बहादुर सिंह ने कहा की शहतूती, एरी और टसर सहित तीन प्रकार के रेशम का उत्पादन प्रदेश भर में होता है। शहतूती एवं एरी रेशम उत्पादन में कीटपालन गृह एवं उपकरणाें की आवश्यकता होती है। केंद्रीय रेशम बोर्ड भारत सरकार के रेशम वैज्ञानिक डॉ. डीएन सिंह ने कहा की शहतूती एवं एरी रेशम कीटपालन की फसल करीब एक माह में होती है। इस अवसर पर रामलखन मौर्या, वरुण कुमार सिंह, रविशंकर गुप्ता, नाथू, मेजर निषाद, विनय सहानी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें