फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रशिक्षुओं को रोजगार मेले में मिला नियुक्त पत्र

Mon, 08 Jan 2024 08:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में देश की बागडोर संभालने के बाद युवाओं, उद्यमियों, हस्तशिल्पियों व कारीगरों के ऊर्जा व हुनर को पहचान देने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किया। स्किल इंडिया, स्टार्टअप, स्टैंडअप, मेक इन इंडिया, मुद्रा आदि योजनाओं के क्रियान्वयन से युवाओं को पहली बार लगा कि सरकार उनके बारे में भी सोचती है। वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के साथ ही डबल इंजन की सरकार ने केंद्र व राज्य की रोजगारपरक योजनाओं को तेजी से बढ़ाया हैं। ये बातें सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने धनेवा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षुओं को रोजगार मेले में नियुक्त पत्र वितरण के अवसर पर कहीं। रोजगार मेला में नियुक्ति पत्र पाने वाले ज्यादातर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर 200 युवाओं को नियुक्ति पत्र मिला। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य, पुनीत कुमार, बबलू सिंह, चंद्रशेखर सिंह, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी सहित तमाम प्रशिक्षु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें