फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगारपरक कार्य से जुड़े प्रशिक्षणार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बोले उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के तहत जिले में चयनित फर्नीचर उत्पाद से जुड़कर लोग अपने व्यवसाय को विकसित करने में जुटे हैं। टूल किट योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए रोजगारपरक कार्यों से जुड़ें एवं अपनी आय को बढ़ाते हुए प्रशिक्षण की सार्थकता को सिद्ध करें।
विज्ञापन

ये बातें सोमवार को नगर के एक विवाह भवन में एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते हुए उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी ने कही। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लोग अपने कौशल को विकसित करें व दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। कौशल विकास मिशन के प्रबंधक अरविंद पाठक ने बताया कि योजना के तहत कुल 300 कारीगरों को प्रशिक्षित करना है, पहले चरण में 100 कारीगरों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। शेष 200 को भी चरणवार प्रशिक्षित करने का कार्य होगा। अध्यक्षता आनंद मिश्रा ने किया। इस दौरान अभिषेक गंगवार, आशुतोष कुमार सिंह, हरिओम पांडेय, आशीष पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें