ठूठीबारी। भुतहा के पास मधेसी आंदोलनकारियों ने एक मालवाहक गाड़ी में आग लगा दिया। उसमें तस्करी का डीजल रखा गया था।
नवलपरासी जिले के भुतहा गांव के पास रविवार की देर शाम तस्कर डीजल लेकर एक
मालवाहक गाड़ी से नरायनघाट जा रहे थे । अभी वह नवलपरासी के दोमोहनवां के
पास पहुंचे थे की मधेसी आन्दोलनकारी ने गाड़ी रोक कर जांच की तो डीजल लदी
देख आग बबूला हो गये और डीजल समेत गाड़ी मे आग लगा दी।