फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: यातायात पुलिस चाय, फल व चाट की दुकानों से करती है निगहबानी

Fri, 28 Apr 2023 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में प्रमुख स्थानों पर यातायात पुलिस को तैनात रहने के हैं निर्देश, तैनाती स्थल पर न रहकर भटकते इधर-उधर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर की यातायात व्यवस्था बदहाल है। जिसे व्यवस्था बहाल रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वही दायित्व से बेखबर है। परेशानी आम लोगों को भुगतनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा समस्या स्कूलों की छुट्टी के दौरान होती है। क्योंकि, शहर की सड़कों पर अचानक दबाव बढ़ जाता है। यातायात पुलिस अपनी धुन में मस्त रहती है। कुछ देर समस्या झेलने के बाद हालात पहले की तरह से सामान्य हो जाते हैं। बृहस्पतिवार को शहर में सक्सेना चौक, जिला उद्योग तिराहा, मऊपाकड़, हनुमानगढ़ी और बस स्टेशन के पास यातायात पुलिस के सक्रियता की परख की गई तो चौंकाने वाली तस्वीर कैमरे में कैद हो गई। पड़ताल के दौरान चाय, फ्रूट व चाट की दुकान के पास यातायात पुलिस वक्त गुजारती हुई दिखी...

तस्वीर एक
शहर में बस स्टेशन पर हमेशा भीड़-भाड़ लगी रहती है। यहां यातायात पुलिस की तैनाती रहती है। बसें स्टेशन से सड़क पर आती हैं तो अक्सर जाम लग जाता है। बृहस्पतिवार दोपहर में यातायात पुलिस आराम की मुद्रा में दिखी। सड़क पर बहुत यातायात का दबाव नहीं था। स्टेशन के पास में ही फल व चाट की दुकान है। यातायात पुलिस कर्मी दुकान के पास बैठकर मोबाइल चलाने में व्यस्त ररा। उनको सड़क पर यातायात व्यवस्था देखने में रुचि नहीं थी। इसके अलावा पांच कर्मी आसपास ही बैठे हुए थे। स्टेशन गेट पर खड़े मोहित ने बताया कि चालान काटने तक ही यातायात पुलिस सिमट कर रह गई है।
विज्ञापन


तस्वीर दो
शहर का सबसे प्रमुख स्थान सक्सेना चौक है। यातायात पुलिस का एक केबिन बना है। चौराहे के पास ही बने इस केबिन में कर्मी बैठकर निगरानी करते हैं। कुछ चौराहे पर खड़े होकर ड्यूटी करते हैं। यहां तो हैरान करने वाला नजारा दिखा। यातायात पुलिस का केबिन खाली रहा। यहां तैनात कर्मी आसपास की दुकानों में रहे। चौराहे के पास ही नगर पुलिस चौकी है। चौराहे से गाड़ियां गुजर रहीं थी। इधर-उधर से गुजर रहीं गाड़ियों को कोई रोकने वाला भी नहीं था। प्रोफेसर सक्सेना की प्रतिमा के पास खड़े धीरेंद्र ने बताया कि यातायात पुलिस दायित्व से बेखबर हो गई है।

तस्वीर तीन
शहर के हनुमानगढ़ी चौराहे पर यातायात पुलिस कर्मी जूस की दुकान पर खड़े होकर बातचीत करने में व्यस्त रहा। इस बीच चौराहे पर जाम लगा रहा है। जाम ज्यादा देर तक नहीं रहा। बलिया नाले पुल से आगे मोड़ पर बेतरतीब ढंग से वाहनों को गुजरने पर जाम लग जाता है। कभी-कभी को हालात ज्यादा खराब हो जाते हैं। मोड़ने के दौरान कोई गाड़ी फंस जाती है तो समस्या होती है। बाइक से गुजर रहे धर्मेंद्र ने बताया कि यहां तो प्रत्येक दिन की समस्या है, क्या किया जाए, कुछ होने वाला नहीं है।

तस्वीर चार
शहर के मऊपाकड़ चौराहे व्यवस्था में कुछ अच्छाई दिखी, यहां होमगार्ड के भरोसे यातायात व्यवस्था बहाल रखने की कोशिश की जा रही थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद भीड़ बढ़ गई थी। यातायात पुलिस कर्मी नहीं दिखा, लेकिन एक होमगार्ड धूप में पसीना बहाता हुआ दिखा। स्कूल बसों को गुजरने के दौरान चौराहे पर करीब 20 मिनट जाम लगा रहा है। बसों को जाने के बाद समस्या दूर हुई। बच्चों को घर लेकर जा रहे मदनमोहन ने बताया कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर लेकर जाने के दौरान मऊपाकड़ चौराहे पर अक्सर जाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन


तस्वीर पांच
जिला उद्योग चौराहे के पास तो यातायात पुलिस जरा भी गंभीर नहीं दिखती है। चौराहे से गुजरने के दौरान थोड़ी से चूक हो जाए जो दुर्घटना होनी तय रहती है। पड़ताल के दौरान यहां तैनात कर्मी चाय की दुकान में नजर में आया। सड़क पार करने के दौरान कुछ देर के लिए लोग असहज हो जा रहे थे। तेज से गति से गुजर रही गाड़ियों की गति चौराहे के पास भी कम नहीं हो रही थी। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए जिनकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनको व्यवस्था संभालने में कोई रुचि नहीं दिख रही थी।
कोट
शहर में यातायात पुलिस सभी प्रमुख स्थानों पर तैनात रहती है। अगर कहीं दायित्व के प्रति लापरवाही दिखी तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें