फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मालभाड़ा कम होने से व्यापारियों का रेलवे की तरफ बढ़ा रुझान

Mon, 12 Feb 2024 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। पूर्वोत्तर रेलवे का नौतनवा रेलवे स्टेशन भारत नेपाल की सीमा पर स्थित है, जहां से वस्तुओं का आवक होता है। रेलवे परिवहन से माल भाड़ा कम होने से व्यापारियों का रुझान सामानों के आयात निर्यात के प्रति बढ़ा है। पहले यहां केवल बाहर से ही माल आता था, लेकिन जनवरी माह से नौतनवां रेलवे स्टेशन से भी माल ढुलाई का कार्य शुरू होने से स्थानीय व्यापारियों को सहूलियत मिलने लगी है। वहीं रेलवे राजस्व आय बढ़ने के साथ मजदूरों को रोजगार भी मिला है।
विज्ञापन

नौतनवा रेलवे स्टेशन पर सबसे अधिक नेपाल के व्यापारियों के माल का आवक होता है। जिसमें आयरन बिलेड, जिप्सम, खाद, नमक आयरन स्पंज आदि वस्तुओं का आवक होता है। नौतनवा रेलवे स्टेशन पर नेपाल के अम्बे स्टील, श्री स्टील,लक्ष्मी स्टील, गोयंका आदि कंपनियों के समान आता है। सड़क परिवहन की अपेक्षा रेल परिवहन में माल भाड़ा में अंतर होता है जिससे व्यापारी रेल परिवहन से माल मांगना चाहते हैं।

नौतनवा रेलवे स्टेशन पर पश्चिम बंगाल, सिलीगुड़ी, दुर्गापुर, राउरकेला, आसन सोल, कुल्टी, अंडाल, विशाखापत्तनम आदि स्थानों से माल का आवक होता है। नौतनवा रेलवे स्टेशन से दिसंबर माह की अपेक्षा जनवरी माह में रेलवे राजस्व की अधिक आय हुई। दिसंबर 2023 में 9 रैक माल का आवक हुआ था। जिसमें 3,34,31,800 रुपए की आय हुई थी। वहीं जनवरी 2024 में 16 रैक आया था। इससे 6,65,42,754 रुपये की राजस्व आय हुई थी और 3 रैक डीआयल्ड राइस ब्रान लोड होकर नौतनवा रेलवे स्टेशन से चालाकुड़ी केरल गया था। जिससे 1,19,56,327 रुपए की आय हुई थी। इस प्रकार नौतनवा रेलवे स्टेशन से बीते माह में अधिक राजस्व हुआ था। वहीं 200 से अधिक स्थानीय मजदूरों को भी रोजगार मिला है। व्यापारी सुधाकर जयसवाल ने बताया कि सड़क रेलवे परिवहन की अपेक्षा रेल परिवहन से भाड़े में काफी अंतर होता है। बीते माह पहली बार नौतनवा से बुक करके राइस ब्रान केरल गया था। इस माह माल भेजने की तैयारी में हैं। रेलवे के वाणिज्य अधीक्षक पुरुषोत्तम ने बताया कि बीते वर्ष की अपेक्षा जनवरी माह में अधिक आय हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें